{"_id":"6a319885e31df93c8e044f34","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-137203-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, खेतों में बढ़ी किसानों की चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, खेतों में बढ़ी किसानों की चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं और हल्की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है जबकि किसानों ने भी मक्की के सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
क्षेत्र में लगभग तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में छाए बादल और समय-समय पर हो रही हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय बीच-बीच में धूप भी निकल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं तथा फुहारें लोगों को जून के महीने में फरवरी जैसी ठंडक का एहसास करा रही हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। दूसरी तरफ तेज तूफान से कई जगहों पर नुकसान भी देखने को मिला है। दोपहर की तेज धूप के बाद शाम ढलते ही तापमान में गिरावट महसूस होती है, जिससे वातावरण काफी खुशनुमा हो जाता है।
मौसम के इस बदले मिजाज का सकारात्मक असर खेती-बाड़ी पर भी देखने को मिल रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने के कारण किसान मक्की की खेती व अन्य सब्जियां लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की जुताई, सफाई और बुवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेतों में ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों की आवाजाही बढ़ने से किसानों के बीच उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
किसान मोहन लाल, राधा कृष्ण, राजेश कुमार बलवान सिंह व अन्य का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार मौसम अनुकूल बना रहा तो मक्की, बाजरा व अन्य फसलों की बुवाई के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। समय पर हुई बारिश से जमीन में नमी बनी हुई है, जिससे खेती के कार्यों में आसानी हो रही है। फिलहाल मौसम की ठंडक और खेतों में बढ़ी चहल-पहल ने लोगों और किसानों दोनों के चेहरों पर संतोष की झलक ला दी है।