सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट, पुलिस 11 की शानदार जीत

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मां वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में पुलिस-11 ने बार एसोसिएशन कटड़ा को 68 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभम ने शानदार 119 रन की विस्फोटक पारी खेली जबकि मनीष ने 53, सनी ने 35 तथा विश्वम ने 11 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार एसोसिएशन की टीम 175 रन ही बना सकी। मानव ने 61 रन बनाकर संघर्ष किया जबकि अनिल ने 25, सुनील ने 17 और अर्पित ने 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वम दुबे और ज्योति ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि सनी और अर्जुन ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed