{"_id":"6a2afe735f00e3b2740cbc5b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1500-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नियमों के उल्लंघन पर छह वाहन जब्त, 37 चालान, 1.03 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नियमों के उल्लंघन पर छह वाहन जब्त, 37 चालान, 1.03 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किश्तवाड़। नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए मोटर वाहन विभाग ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-244 पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) रॉबिन परिहार ने किया जबकि निगरानी एआरटीओ तस्लीम वानी ने की। इस दौरान 37 वाहनों के ई-चालान कर 1.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बस सहित छह वाहनों को जब्त किया गया। गंभीर उल्लंघन के मामले में तीन ड्राइविंग लाइसेंस को अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की गई है।
जांच में जिन प्रमुख उल्लंघन का पता चला उनमें ओवरलोडिंग, बिना किराया सूची, वैध रूट परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाना, खतरनाक ड्राइविंग तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधान के तहत शिकंजा कसा गया।
एमवीडी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवहन व्यवस्था को नियमबद्ध बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे। विभाग ने सभी वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।