{"_id":"6a2c628f5a4067e76d048308","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1510-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पारा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।
दोपहर बाद मौसम में कुछ सुधार देखने को मिला और शाम को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन तापमान सामान्य से काफी नीचे बना रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
लोगों का कहना है कि इस वर्ष मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले वर्षों में इसी महीने गर्मी चरम पर होती थी, इस बार ठंड महसूस हो रही है। लगातार बारिश और ठंडे मौसम ने बढ़ते पारे के प्रभाव को काफी हद तक कम कर दिया है। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों ने अलाव और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लिया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।