सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Job fair today; 17 companies to conduct interviews.

Udhampur News: रोजगार मेला आज, 17 कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Job fair today; 17 companies to conduct interviews.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र उधमपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 20 जून को ओमाड़ा मोड़ स्थित जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना यानी पीएम अजय के तहत लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के युवाओं को रोजगार और करियर काउंसलिंग के अवसर प्रदान करना है।
मेले में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में जियो, जोमैटो, एलआईसी, एसबीआई लाइफ, पेटीएम, टोयोटा, पुखराज हेल्थ केयर सहित 17 नामी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी बॉय, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर, असिस्टेंट मैनेजर, मीटर इंस्टॉलेशन और टेक्निशियन जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और आईटीआई तक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थियों को दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और साक्षात्कार के समय अपने बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियां साथ लानी होंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed