सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   martyr bhagat singh tribute

Udhampur News: शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
martyr bhagat singh tribute
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने 95वां शहीदी दिवस प्रधान बंसी लाल खजूरिया की अध्यक्षता में मनाया। विभिन्न संगठनों ने शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंच कर प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खजूरिया ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दी थी। उनका सपना था कि आजादी के बाद नया सिस्टम लागू किया जाए, जिसमें अमीरी व गरीबी का भेदभाव न हो। वो सच्चे इंकलाबी व देशभक्त थे। इस समय हम आजादी का 77वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहे हैं लेकिन देश से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। इसलिए हमें शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। यहां हाजी गुलाम रसूल, गंधर्व सिंह, रमेश कुमार, एजाज अहमद, ललिता देवी मौजूद रहे। दूसरी ओर इंडियन सोशलिस्ट यूथ फ्रंट द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों को नमन किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed