{"_id":"69f11a945c9f65dff70175d5","slug":"missing-teenager-body-gurlang-drain-udhampur-news-c-202-1-udh1002-135323-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गुरलांग नाले में मिला तीन दिन से लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गुरलांग नाले में मिला तीन दिन से लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गुरलांग नाले में चार दिन से लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक प्रवीण कुमार (17) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव बडोल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
प्रवीण कुमार शनिवार सुबह रोजाना की तरह घर से काम के लिए उधमपुर रवाना हुआ था। वह बसों और मेटाडोर में टॉफियां, पानी की बोतल व अन्य सामान बेचकर परिवार का गुजारा करता था। परिजन के मुताबिक शाम को बेटा रामनगर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। तलाश के बावजूद जब सुराग नहीं मिला तो सोमवार को रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
गुरलांग में स्थित नाले के पास से सुबह गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक की मां ने बताया कि बेटा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था और हर रोज काम पर जाता था। बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजन का आरोप है कि प्रवीण की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X