{"_id":"69f11c346e336f5a5808bd82","slug":"heat-wave-hospital-weakness-cases-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135320-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चल रही लू, जरूरी कार्य पर ही सिर ढंककर बाहर निकलें... अस्पताल में चक्कर आने, उल्टी और कमजोरी के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चल रही लू, जरूरी कार्य पर ही सिर ढंककर बाहर निकलें... अस्पताल में चक्कर आने, उल्टी और कमजोरी के मामले बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग बीमार हो रहे हैं।
अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तीखी धूप के कारण शरीर में तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में लू लग सकती है। इस दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी, पसीना बंद होना और कई बार मरीज बेहोश तक हो सकता है। गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए दोपहर को जरूरी काम है तो खुद को पूरी तरह ढंककर ही बाहर निकलें। हरे रंग का छाते का इस्तेमाल करें और तरल पदार्थ का सेवन करें। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। हल्का और ताजा भोजन खाएं व तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
अगर किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखते हैं तो उसे तुरंत छांव में ले जाकर आराम कराएं और पानी पिलाएं। इसके बाद नजदीकी डाक्टर से जांच करवाएं ताकि समय पर इलाज मिल सकें।
- डॉ. अदनान आमीन, चिकित्सक।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X