{"_id":"69d8112bb021e303fd0ba5ca","slug":"power-infrastructure-udhampur-news-c-202-1-udh1011-134582-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 181 करोड़ से होगा बिजली ढांचे में सुधार, 11 केवी लाइनें बिछाने के साथ बदले जा रहे पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 181 करोड़ से होगा बिजली ढांचे में सुधार, 11 केवी लाइनें बिछाने के साथ बदले जा रहे पोल
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत 181.52 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके तहत पुराने बिजली ढांचे में सुधार कर नई 11 केवी लाइनें बिछाई जाएंगी, साथ ही पुराने पोल भी बदले जा रहे हैं। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। 69 फीडर में से 67 का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। वर्तमान समय में 6 फीडर पर काम तेजी से चल रहा है। इनमें रनसू, मनवाल, बट्टल बालियां, सिटी, मानतलाई, रामनगर, टिकरी, डब्बर, मानसर और चिनैनी जैसे इलाके शामिल हैं। अब तक करीब 159 पोल खड़े किए जा चुके हैं।
25, 63, 100, 400 और 630 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ क्षमता भी बढ़ेगी। योजना की शुरुआत 30 सितंबर 2025 को हुई थी जिस पर इस साल मार्च से कार्य शुरू हुआ और 31 मार्च 2027 तक काम खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
बिजली विभाग के एक्सईएन अरुण गुप्ता ने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बिजली की आपूर्ति सुचारु और स्थिर हो सकेगी।
Trending Videos