सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कांग्रेस नेताओं को पौनी में रोका, शिवखोड़ी नहीं जाने दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पौनी। मुख्य बाजार पौनी में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को शिवखोड़ी की ओर जाने से रोक दिया। रोके गए नेताओं में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सलालिया और पूर्व विधायक मुमताज अहमद खान शामिल थे। ये नेता शिवखोड़ी में आंदोलनरत व्यापारियों के समर्थन में जा रहे थे।
Trending Videos

इस दौरान अजय सलालिया ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रनसू क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनना चाहते थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह डर है कि कहीं कांग्रेस नेता शिवखोड़ी में समय सीमा अवधि को लेकर चले आंदोलन का श्रेय न ले लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल जनता से मिलना और उनकी समस्याओं को समझना था न कि किसी प्रकार का श्रेय लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व विधायक मुमताज अहमद खान ने कहा कि उन्हें रनसु से लगातार फोन आ रहे थे कि लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण वे वहां जाकर लोगों से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें पहले जीरो मोड़ और फिर पौनी में रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वे न तो कोई प्रदर्शन करने जा रहे थे और न ही माहौल खराब करने का इरादा था। केवल दर्शन करने और स्थानीय लोगों की राय जानने के लिए जा रहे थे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्हें तहसीलदार और थाना प्रभारी (एसएचओ) सुमित मगोत्रा ने आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस मौके पर नेकां के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबू राम और कैलाश राज शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed