सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   religious programme

Udhampur News: शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा रामनगर

विज्ञापन
religious programme
विज्ञापन
रामनगर। प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ वार्षिक भंडारा लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिगली चोरी शिव मंदिर से सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें वार्ड-एक वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending Videos

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली प्रभातफेरी में महिला और युवाओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। प्रभातफेरी भगवान नृसिंह मंदिर, शीतला माता मंदिर और बस अड्डे पर शिव मंदिर से वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसके बाद नौ बजे यज्ञ हुआ और दोपहर बारह बजे भंडारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्य जोगेंद्र बंगाथिया ने बताया कि लगभग 27 वर्ष पूर्व जब क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बन गए थे, तब लोगों ने प्राचीन मंदिर में कन्या पूजन कर भगवान शिव से वर्षा की प्रार्थना की थी। शिव कृपा ऐसी बरसी कि प्रार्थना के कुछ ही समय बाद तेज बारिश शुरू हुई। उसी दिन से भंडारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed