{"_id":"69e93a9f921a8a775d0dd6b6","slug":"road-closed-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135095-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रास्ता बंद करने पर बच्चों के साथ सड़क पर उतरे लोग, कहा- 100 मीटर की जगह दो किमी के सफर से बढ़ गई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रास्ता बंद करने पर बच्चों के साथ सड़क पर उतरे लोग, कहा- 100 मीटर की जगह दो किमी के सफर से बढ़ गई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। अपर रेंहबल के पंचकरड़ा में रास्ता बंद करने के खिलाफ बुधवार को लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन कर तुरंत समाधान की मांग की। स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह जब बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले तो रास्ता बंद मिला। उन्हें घर लौटना पड़ा। इससे नाराज महिलाएं बच्चों के साथ सड़क पर उतर आईं।
सरपंच प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पहले भी तीन बार रास्ते को बंद करने की कोशिश की गई थी लेकिन हर बार प्रशासन और पंचायत की दखल के बाद खोल दिया गया था। मुद्दे पर सैन्य अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं जिसमें फैसला हुआ था कि रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने भी समाधान का आश्वासन दिया था। लोगों का आरोप है कि बैठकों के बाद भी रास्ता बंद कर दिया गया जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 100 मीटर की जगह दो किमी लंबा सफर करना पड़ रहा है।
इस कारण समय और धन की बर्बादी हो रही है। स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण धार्मिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही रास्ता नहीं खोला गया तो प्रदर्शन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X