सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women reservation bill, congress, protest

Udhampur News: महिला आरक्षण विधेयक लागू करने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
women reservation bill, congress, protest
विज्ञापन
उधमपुर। महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाप नारेबाजी की।
Trending Videos

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुद्दे पर गंभीर नहीं है और केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह कर रही है। महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर देना समय की मांग है लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लंबे समय से लंबित है और इसे लागू करने में देरी से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। अगर सरकार वास्तव में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे बिना देरी विधेयक को लागू करना चाहिए। यह चिंताजनक है कि महिला आरक्षण बिल-2023 का नोटिफिकेशन सार्वजनिक नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने 16 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण विधेयक पर जनता को भ्रमित ही किया। प्रदर्शन के दौरान रामपाल भगत, विकास शर्मा व अन्य स्थानीय नेता मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed