फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Suspicious movement triggers search operation in Udhampur Jammu,

Udhampur Search Operation: संदिग्ध आवाजाही की खबर से अलर्ट हुआ उधमपुर, कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क, उधमपुर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
सार

उधमपुर के रामनगर जंगल क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Suspicious movement triggers search operation in Udhampur Jammu,
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को रामनगर के जंगलों में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध आवाजाही की सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, विशेष अभियान समूह (SOG), सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने जोफर इलाके को घेर लिया। इसके बाद संदिग्ध लोगों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है और वाहनों की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जंगल तथा आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed