{"_id":"69936bec8086e6b5a801ee56","slug":"14-more-tourist-spots-closed-after-the-pahalgam-terror-attack-reopened-lg-sinha-issues-order-in-jammu-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए पर्यटन स्थलों में से 14 और खोले गए, एलजी सिन्हा ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए पर्यटन स्थलों में से 14 और खोले गए, एलजी सिन्हा ने जारी किया आदेश
Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
सार
पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद किए गए पर्यटन स्थलों में से 14 और खोल दिए गए हैं। इनमें 11 पर्यटन स्थल कश्मीर संभाग के और तीन जम्मू संभाग के हैं। बर्फ साफ होने के बाद चार पर्यटन स्थल और खुल जाएंगे।
विज्ञापन
अनंतनाग के पहलगाम में पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद किए गए पर्यटन स्थलों में से 14 और खोल दिए गए हैं। इनमें 11 पर्यटन स्थल कश्मीर संभाग के और तीन जम्मू संभाग के हैं। बर्फ साफ होने के बाद चार पर्यटन स्थल और खुल जाएंगे। सुरक्षा समीक्षा के बाद अस्थायी रूप से बंद किए गए इन पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कश्मीर और जम्मू संभाग के 14 पर्यटन स्थलों को तत्काल खोलने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार कश्मीर संभाग में 11 पर्यटन स्थल तुरंत पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। करीब सालभर से बंद पड़े इन पर्यटक स्थलों के खुलने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये पर्यटन स्थल खोले गए
कश्मीर संभाग : बडगाम जिले का यूसमर्ग और दूधपथरी, अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र का दंडीपोरा पार्क, शोपियां जिले की पीर की गली, दुबजन व पदपावन, श्रीनगर के आस्तानपोरा और ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल जिले के थजवास ग्लेशियर व हंग पार्क, बारामुला जिले के वुलर/वाटलब शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग : रियासी जिले का देवी पिंडी, रामबन जिले का महू मंगत और किश्तवाड़ जिले का मुगल मैदान शामिल हैं।
ये भी खोले जाएंगे
कश्मीर संभाग में बांदीपोरा जिले के गुरेज और अथवाटू, कुपवाड़ा जिले के बंगस को बर्फ हटने के बाद खोला जाएगा। जम्मू संभाग में रामबन जिले के रामाकुंड को भी बर्फ साफ होने और हालात अनुकूल होने के बाद खोला जाएगा।