{"_id":"6a6e126fe15bd2192109637f","slug":"18-officers-including-10-station-house-officers-transferred-in-jammu-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू पुलिस में बड़ा बदलाव, कई थानों के बदले कमांडर; 10 थाना प्रभारियों समेत 18 अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू पुलिस में बड़ा बदलाव, कई थानों के बदले कमांडर; 10 थाना प्रभारियों समेत 18 अधिकारियों का तबादला
Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM IST
सार
जम्मू पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एसएसपी जोगिंदर सिंह ने 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने शनिवार को 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए। इनमें 10 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को विभिन्न थानों का प्रभारी (एसएचओ) बनाया गया है, जबकि एसआई, पीएसआई और एएसआई स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर जय पाल शर्मा को बाहु फोर्ट, रघुबीर सिंह को गांधी नगर, शाकिर मजीद को जनीपुर, अरुण कौल को बख्शीनगर, राकेश कुमार को बाग-ए-बाहु, रतन सिंह को पीर मिट्ठा, बलराम शर्मा को कनाचक और सुशील चौधरी को अखनूर थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं विक्रम शर्मा को डीपीओ जम्मू में रीडर तथा नरेश शर्मा को डीपीएल में आई/सी सीसीआरटी-ईएसयू लैब में तैनात किया गया है।
विज्ञापन