सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   225 sportspersons including international shooter Chain Singh will get government jobs

Jammu Kashmir: 12 साल का इंतजार खत्म, अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह समेत 225 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 13 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह समेत 225 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसके लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने 2014 से 2022 तक के खिलाड़ियों की प्रोविजनल सूची जारी की है।

225 sportspersons including international shooter Chain Singh will get government jobs
अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह समेत 225 खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी मिलेगी। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने वीरवार को 2014 से 2022 तक के 225 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की प्राेविजनल लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से पांच खिलाड़ियों को राजपत्रित और 220 को अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Trending Videos


अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों का खेल कोटे में नौकरी का 12 वर्ष से इंतजार चला आ रहा था। इससे खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में थे। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके साथ खेलने वाले दूसरे राज्यों के खिलाड़ी वर्षों पहले नौकरी पा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की नियुक्ति से भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी। बता दें कि खिलाड़ियों की नियुक्ति पहले सांविधिक नियम और आदेश (एसआरओ) 394 के तहत होती थी। हर वर्ष 25 खिलाड़ियों को नौकरी मिलती थी। 2022 में नई खेल नीति बनने के बाद एसओ-12 के तहत नौकरी मिलती है।

पांच खिलाड़ी बनेंगे चीफ कोच
जिन पांच खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी उनमें अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह, पेनकैक सिलाट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शेख नजमुस साकिब, करण चोपड़ा, सुहैब फिरोज जिलानी व औरसा शामिल हैं। ये सभी चीफ कोच नियुक्त किए जाएंगे।

वर्ष 2014 में 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया जबकि चार पद आरक्षित रखे हैं। वर्ष 2015 में 24 खिलाड़ियों के नाम सूची में शामिल हैं और एक पद आरक्षित है। 2016 से 2021 तक प्रत्येक वर्ष 25-25 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। 2022 में पांच राजपत्रित (चीफ कोच) और 25 अराजपत्रित (इंस्ट्रक्टर) पदों के लिए सूची जारी हुई।

सात दिन में दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सूची जारी कर हितधारकों व आमजन को सात दिनों में आपत्ति दर्ज कराने को कहा है। चयन सूची जारी होने के बाद खिलाड़ियों व उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed