{"_id":"698ed2f5cfa7d3962507da93","slug":"video-electricity-employees-protest-in-reasi-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी में बिजली कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन, मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार से पुनर्विचार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी में बिजली कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन, मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार से पुनर्विचार की मांग
रियासी में बिजली सेवा को निजीकरण करने के प्रस्ताव के खिलाफ कर्मचारियों ने वीरवार को एक दिन का प्रदर्शन किया। मिनी सचिवालय में विभाग के परिसर के बाहर कर्मचारियों ने एकसाथ नारेबाजी की,इस के साथ ही सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने से न केवल वर्तमान कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आएगा,बल्कि उनकी सेवा शर्तों, वेतन और पदोन्नति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों के करियर के साथ-साथ उनके परिवारों और अगली पीढ़ी का भविष्य भी प्रभावित होगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह फिलहाल एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन है,कहा कि यदि सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो उन्हें आंदोलन का रुख अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।