{"_id":"698ed309244339d67a05b7a7","slug":"video-labor-union-in-reasi-protested-against-the-governments-decision-by-showing-black-flags-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी में मजदूर यूनियन ने काले झंडे दिखाकर सरकार के फैसले का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी में मजदूर यूनियन ने काले झंडे दिखाकर सरकार के फैसले का किया विरोध
रियासी में मजदूर यूनियन द्वारा काले झंडे दिखा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को मजदूर यूनियन के नेता मुंशी राम सलालिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मजदूरों ने सरकार द्वारा मजदूरों के कार्य समय में की गई बढ़ोतरी को काला कानून बताते हुए कड़ा विरोध किया प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग की कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए,क्योंकि इससे मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और उनके स्वास्थ्य व पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। मुंशी राम सलालिया ने कहा कि मजदूर पहले ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, ऐसे में कार्य समय बढ़ाना अन्यायपूर्ण है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।