सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   46 trains cancelled in Jammu division due to heavy rains

Railways: भारी बारिश के चलते जम्मू-कटरा और उधमपुर तक रेल सेवा ठप, 46 ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

पीटीआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर से आने-जाने वाली 46 ट्रेनें रद्द कर दीं। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात ठप है। गुरुवार को 3,000 फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं। 

46 trains cancelled in Jammu division due to heavy rains
ट्रेन का इंतजार करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले चार दिनों से ट्रेन सेवाएं ठप हैं। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ और उधमपुर के बीच ट्रैक कई जगहों पर खिसक गया है और टूट-फूट हुई है, जिसकी वजह से रेल यातायात निलंबित है। इसी कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

Trending Videos


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने जो सूची जारी की है, उसमें पांच ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें बीच से ही शुरू या खत्म किया जाएगा। इससे पहले, 29 अगस्त को भी जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से 40 ट्रेनें रद्द की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को नॉर्दर्न रेलवे ने दो विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाईं, जिनसे करीब 3,000 फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पिछले दो दिनों में हुई लगातार भारी बारिश से जम्मू क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बारिश से खासकर तीर्थयात्री और आम लोग फंस गए। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन की चपेट में आने से 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं, जम्मू ने 1910 के बाद से सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई। बुधवार सुबह तक 380 मिमी दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Landslide: LG ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति, हादसे में जा चुकी 34 लोगों की जान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed