{"_id":"69f49ca9657509f3220d173a","slug":"video-employees-sit-in-at-nhpc-salal-project-continues-for-16th-day-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल का ऐलान
Nikita Gupta
Updated Fri, 01 May 2026 05:59 PM IST
Link Copied
एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट ध्यानगढ़ डैम में कार्यरत अनुबंधित अस्थाई कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को सोलहवें दिन भी जारी रहा। डैम के पास स्थित इंदिरा मोड में कर्मचारियों ने धरना जारी रखा। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। शुक्रवार को धरना देते हुए एनएचपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान कहा गया कि वह लोग अन्य प्रोजेक्ट की भांति ही वेतनमान और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे है,लेकिन अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, उनको स्थाई करने का भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उनके बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला नहीं मिलता है,जिन क्वार्टरों में वह लोग रहते है,उनकी हालत भी खराब है। मूलभूत सुविधायों को ले अगर चार दिनों तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग सीएमडी ऑफिस तक पैदल मार्च भी शुरू करेंगे। गौरतलब है कि हड़ताल के जारी रहने के कारण काफी काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी रोजाना सुबह धरना शुरू करते है और दोपहर बाद धरना समाप्त होता है। कर्मचारियों ने कहा कि वह लोग कोई चोरी नहीं कर रहे है और सिर्फ अपना हक मांग रहे है जिसे भी पूरा करने का प्रयास नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह अपने परिवार सहित सड़कों पर भी उतर सकते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।