सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bridge under construction collapses, many workers feared pressured

जम्मू में बड़ा हादसा: निर्माण कार्य के दौरान गिरा पुल, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 01 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

दोमाना के ठठर क्षेत्र पुराने पुल के निर्माण कार्य के दौरान पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय वहां कई मजदूर कार्य में जुटे हुए थे। मलबे में 5 से 7 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
पुल का एक हिस्सा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के दोमाना के ठठर क्षेत्र में शुक्रवार को पुराने पुल के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 5 से 7 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा - फोटो : संवाद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जबकि एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह, तहसीलदार जम्मू नॉर्थ अमन आनंद, एडीसी शेर सिंह राणा, एमएलए जम्मू नॉर्थ शाम लाल शर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत कार्य में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : संवाद

जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक एक शव बरामद किया गया है और दो मजदूर सुरक्षित बचा लिए गए हैं और चार के फंसे होने की आशंका है। एंबुलेंस भी मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
फंसे मजदूर को निकलती टीम - फोटो : संवाद

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed