जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हदासा: पुंछ में ईको कार खाई में गिरी, छह लोगों की मौके पर मौत; तीन की हालत गंभीर
पुंछ की सुरनकोट तहसील में एक ईको कार हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रण कार खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सुरनकोट तहसील के शींदरा गांव में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक ईको कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी भेजा गया। अन्य दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। मृतकों के शवों को भी अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुंछ के शींदरा गांव के पास हादसा
यह हादसा शींदरा गांव के पास हुआ। ईको कार में सवार लोग कहीं जा रहे थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटनास्थल पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। यह घटना देर शाम को हुई, जिससे बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें आईं।
Deeply saddened by the tragic road accident near Shindra in the #Surankote area of #Poonch district, which claimed the lives of six people and left several others injured.
— Gulam Ali Khatana (@GulamAliKhatana) August 26, 2026
The loss of precious lives is a matter of profound grief. My heartfelt condolences are with the bereaved… pic.twitter.com/Ra6MmZXZMG
घायल बच्चे को राजोरी किया रेफर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी स्थानांतरित किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।