{"_id":"697dfe3d3a06d01117032a34","slug":"a-magazine-grenade-and-cartridges-were-recovered-from-a-terrorist-accomplice-in-shopian-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शोपियां में पकड़ा गया आतंकियों का मददगार, मैगजीन, एक ग्रेनेड और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शोपियां में पकड़ा गया आतंकियों का मददगार, मैगजीन, एक ग्रेनेड और कारतूस बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
पकड़े गए आरोपी की पहचान शोपियां निवासी दाऊद अहमद के तौर पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है और उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है।
मैगजीन, ग्रेनेड और कारतूस बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शोपियां के मलिकगुंड में शनिवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक ग्रेनेड, एके 47 की मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
अधिकारियों ने बताया कि मलिकगुंड में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त जांच अभियान चलाया था। नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास थैले से एक हथियार व कारतूस बरामद किए गए। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान शोपियां निवासी दाऊद अहमद के तौर पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है और उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है।