सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Murder of 60-year-old Harish Chandra in the Rajpura area of Samba district

आढ़ती हत्याकांड: राजपुरा में लोगों में रोष, परिजनों की मांग- जल्द हो कार्रवाई; गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

Murder of 60-year-old Harish Chandra in the Rajpura area of Samba district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांबा जिले के राजपुरा क्षेत्र में बुधवार को हुई आढ़ती हरीश चंद्र (60) की हत्या मामले की जांच जारी है। वीरवार को आढ़ती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद रहे, जहां माहौल गमगीन रहा।

Trending Videos


घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। एडीशनल एसपी गारू राम मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। 

यह है मामला
जानकारी के अनुसार हरीश चंद्र (60) मंडी में अपना काम निपटाकर दियालाचक से राजपुरा के लिए अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोपी अर्जुन कुमार भी साथ में ही था। चक लाला के पास सुनसान स्थान पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर आढ़ती की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन कुमार निवासी भैया हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed