सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पंचायत मतदाता सूची संशोधन 2026 के लिए जागरूकता वाहन रवाना

विज्ञापन
jammu kashmir news
जागरूकता वाहन को झंडी दिखाते डीसी। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने वीरवार को डाक बंगला से पंचायत मतदाता सूची संशोधन 2026 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से योग्य युवाओं और ग्रामीण मतदाताओं को पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मतदाता विवरण में सटीकता सुनिश्चित करने के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
Trending Videos

जागरूकता अभियान जिले के हर पंचायत को कवर करेगा, सार्वजनिक घोषणाओं और आईईसी सामग्री के वितरण के माध्यम से जानकारी का प्रसार करेगा। इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समावेशी और त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का आग्रह किया। कहा कि पंचायत मतदाता सूची संशोधन 27 मार्च से 8 मई तक आयोजित किया जा रहा है। नागरिक अपने संबंधित पंचायत चुनाव बूथ अधिकारी (पीईबीओ), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) या संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारी के कार्यालय से पंजीकरण, सुधार, हटाने या स्थानांतरण के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed