{"_id":"6a1f4592c44bcc4cd60dca4f","slug":"accident-child-dead-jammu-news-c-10-jmu1062-928546-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाड़ीगढ़ में निर्माण स्थल के पास हादसा, मां ने दीवार की छांव में रखा था बच्चा
मृतक के माता-पिता मध्यप्रदेश के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी के गाड़ीगढ़ में मंगलवार को एक मां की दुनिया कुछ ही सेकंड में उजड़ गई। मजदूरी कर रही महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे अमित को पास ही दीवार की छांव में बिठाया था ताकि धूप से बचा रहे। मासूम भी चुपचाप वहीं बैठा था। तभी वहां एक ट्रैक्टर बैक करते समय दीवार से टकरा गया। देखते ही देखते दीवार भरभराकर गिरी और मासूम उसके नीचे दब गया जिसमें उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गाड़ीगढ़ में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां मध्यप्रदेश निवासी कैतन पत्नी के साथ मजदूरी कर रहा थे। अमित को निर्माणाधीन मकान के पास एक दीवार की छांव में रखा था। इसी दौरान एक चालक ने ट्रैक्टर मोड़ते समय उसी दीवार को टक्कर मार दी, जिसके पीछे अमित बैठा था। टक्कर लगते ही दीवार गिर गई और उसकी चपेट में बच्चा आ गया। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को मलबे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। बच्चे को जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos