{"_id":"69b94d37e9f2a5d30a001c0d","slug":"asmita-league-organized-in-jammu-under-khelo-india-over-100-participants-took-part-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू में खेलो इंडिया के तहत अस्मिता लीग का आयोजन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू में खेलो इंडिया के तहत अस्मिता लीग का आयोजन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू के एमए स्टेडियम में आयोजित अस्मिता सिटी लीग योगासन प्रतियोगिता में 100 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग का आयोजन एमए स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में हुआ। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग की 100 से ज़्यादा महिला खिलाड़ियों ने पारंपरिक, कलात्मक एकल, समूह और लयबद्ध स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का मकसद जम्मू की महिलाओं के बीच योगासन को बढ़ावा देना और उसका विकास करना था। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की मुख्य खेल अधिकारी अनीसा नबी ने मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतियोगिता निदेशक दिव्या गुप्ता भी मौजूद रहीं। इसमें
Trending Videos
18 वर्ष से कम (पारंपरिक) प्रतियोगिता में अक्षी शर्मा को स्वर्ण, अनंत बासुदेव को रजत और सानवी महाजन को कांस्य पदक दिया गया।
फॉरवर्ड बेंड (आगे की ओर झुकना) प्रतियोगिता में अनंत को स्वर्ण, जानवी को रजत और बागेशी को कांस्य पद मिला। पीछे की ओर झुकना प्रतियोगिता में कामाक्षी ठाकुर ने स्वर्ण पदक, संस्कृति को रजत और अनंत को कांस्य पदक दिया गया। संगीत स्पर्धा में नित्या को स्वर्ण, अवनूर कौर को रजत और सानवी को कांस्य पदक मिला। आर्टिस्टिक पेयर में सानवीं महाजन और संस्कृति ठाकुर को स्वर्ण, तान्या और सान्या को रजत पदक जबकि अबनूर कौर और नित्या को कांस्य पदक से नवाजा गया। वरिष्ठ वर्ग में पारंपरिक प्रतियोगिता में नितिका को स्वर्ण, मानवी और कार्तिका को रजत और दीक्षा को कांस्य पदक दिया गया। आर्टिस्टिक सिंगल में मानवी को स्वर्ण, पूजा को रजत और कार्तिका को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन