सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: नाले में पाइप, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

विज्ञापन
water problem
विज्ञापन
चक मंगा रकवाल क्षेत्र के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सिडको चौक से सटे चक मंगा रकवाल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में गंभीर लापरवाही सामने आई है। गंदे नाले के बीच से गुजर रही पाइपलाइन में लीकेज से दूषित पानी मिल रहा है। घरों में लोग मजबूरन मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पानी बदबू मारत है और गंदगी साफ दिखती है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हाईवे विस्तार के तहत चल रहे काम और नाले के निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइप कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने पाइपलाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के बजाय उसे नाले के अंदर ही छोड़ दिया है। इससे नाले का गंदा पानी पाइप में रिसकर सीधे घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भारती देवी का कहना है कि कई बार विभाग और निर्माण एजेंसी को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान होने वाली तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी इतना गंदा है कि इसे पीना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की तबीयत बार-बार खराब हो रही है। दूषित पानी के सेवन से इलाके में पेट दर्द, दस्त, उल्टी और त्वचा रोग के मामले बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दुकानदार रमन कुमार ने बताया कि निर्माण कंपनी की लापरवाही से पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है। पाइपलाइन को नाले से बाहर करना चाहिए था लेकिन इसे नाले के बीच ही छोड़ दिया गया है। नाले के निर्माण में भी तकनीकी खामियां बरती जा रही हैं। गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो प्रदर्शन करेंगे।
------
पेयजल पाइपलाइन को नाले से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। लीकेज बंद करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए जल्द ही उचित प्रबंध किए जाएंगे। टूटे पाइप जोड़कर जल्द लीकेज बंद की जाएगी।
सुरिंदर मोहन, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed