{"_id":"69bbc5c4eef8012de807bfe0","slug":"2-accused-individuals-victim-brother-in-law-arrested-in-connection-with-murder-of-ex-serviceman-balbir-sing-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 'साले ने रची साजिश, कसाई ने रेता गला', पूर्व सैनिक बलबीर सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 'साले ने रची साजिश, कसाई ने रेता गला', पूर्व सैनिक बलबीर सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू के चट्ठा फार्म निवासी पूर्व सैनिक बलबीर सिंह की सोमवार रात स्कॉस्ट के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में साले और कसाई को गिरफ्तार किया, दोनों ने जुर्म कबूल लिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) के पास सोमवार रात चट्ठा फार्म निवासी पूर्व सैनिक बलबीर सिंह की गला रेतकर हत्या करने के मामले में सतवारी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मृतक का साला धर्मेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह (फतेह) पेशे से कसाई शामिल हैं। आरोपी साले ने जीजा की हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची थी। बीते सोमवार को आरोपी ने पीछा कर चाकू से वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या में भूमिका कबूल कर ली। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीपीओ गांधीनगर के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। टीम के साथ-साथ अन्य एजेंसियां भी अपने स्तर पर जांच में जुटी। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शुरुआती सुबूत मिले। इसके बाद जांच में तेजी आई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक का साला धर्मेंद्र सिंह मुख्य साजिशकर्ता था। उसने रविंद्र सिंह के साथ मिलकर बलबीर की हत्या को अंजाम देने की योजना बनाई। उसे यह काम करने के लिए पैसों का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक बलबीर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर रात बलबीर सिंह मीरां साहिब बाजार गए थे। जानकारी मिलने के बाद धर्मेंद्र सिंह और रविंद्र स्कूटी पर मीरां साहिब पहुंचे। वहां से घर जाते समय उन्होंने बलबीर का पीछा किया। फिर वारदात वाले स्थान पर स्कूटी साइड लगाकर इंतजार किया। बलबीर सिंह के वहां पहुंचने पर रविंद्र ने हमला किया और हथियार नाले में फेंककर भाग गए। रविंद्र सिंह के खिलाफ इससे पहले चोरी का एक एफआईआर दर्ज है। एसएसपी ने कहा कि शुरूआती जांच में पत्नी की भूमिका नहीं दिखी है, लेकिन जांच जारी है।
पेंशन रुकने के बाद बलबीर के हक में आया फैसला सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी के साथ विवाद के बाद बलबीर सिंह की पेंशन रुक गई थी। मामला कोर्ट में था। बलबीर की हत्या से कुछ दिन पहले ही हक में फैसला आया। इसके बाद से पत्नी ने परिवार सदस्यों के साथ हत्या की साजिश रची। बलबीर की बड़ी बेटी ने कहा कि पत्नी चाहती थी कि सारी संपत्ति उसकी बेटी के नाम हो। दो सप्ताह पहले पापा पर हमला हुआ था। सिर पर चोट लगी थी। पत्नी ने उसे सड़क हादसा बताया था। सौतेली मां ने उन्हें अपनी बहन के घर रखा था। रिश्तों के जाल में एक परिवार उजड़ गया। कुदरत ने एक बेटी से पहले मां की ममता छीनी और उसके बाद अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
पूर्व सैनिक बलबीर ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन कभी पटरी पर नहीं रही। सोमवार को हत्या के बाद पहली पत्नी की बेटी प्रभजोत ने कहा कि पापा उसे (सौतेली मां) वापस लाना चाहते थे लेकिन वह उन्हें खा गई। पापा ने कभी बेटी बोली- पापा उसे लाना चाहते थे, लेकिन वह उन्हें ही खा गई।
पूर्व सैनिक बलबीर की पहली पत्नी की बेटी बोली- पापा ने किसी के साथ बुरा नहीं किया
पहली पत्नी की बेटी ने कहा कि किसी के साथ बुरा नहीं किया। पहली पत्नी के निधन के बाद 2012 में बलबीर ने सोना नाम की महिला से दूसरी शादी की। बलबीर पुंछ के रहने वाले थे। चट्ठा फार्म में घर बनाया था। सेवानिवृत्त होने के बाद दोनों का रिश्ता घर में कलह का कारण बना रहा। बेटी का जन्म हुआ। इसके बावजूद मतभेद कम नहीं हुआ। बलबीर को शराब की लत थी। अक्सर दोनों में झगड़े होते थे। इस कारण पत्नी अलग रहती थी।
बेटी प्रभजोत ने बताया कि कई बार पापा को समझाया कि मां को तलाक दो। झगड़ों के बावजूद पापा उसे वापस घर लाना चाहते थे। आरोप लगाया कि कत्ल में सौतेली मां और उसका पूरा परिवार शामिल है। अब मांग की है कि सभी दोषियों को सजा मिले। पहले भी पिता पर जानलेवा हमला किया था। जब पापा ड्यूटी पर होते थे तो सौतेली मां संयुक्त बैंक खाते से गुपचुप तरीके से सारे पैसे निकाल लेती थी। इसी लालच और पारिवारिक कलह ने मेरा पिता मुझसे छीन लिया।