सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attempt to burn mother

Jammu News: 90 वर्षीय मां को जिंदा जलाने की कोशिश, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
Attempt to burn mother
विज्ञापन
- कल्याणा में बेटे ने रिश्ते किए तार-तार, परिजन ने थाने में दी शिकायत
Trending Videos

- पिटाई से तंग आकर पत्नी और बेटा पहले ही घर छोड़ चुके
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव कल्याणा में बेटे ने रिश्ते तार-तार करते हुए 90 वर्षीय मां को जिंदा जलाने की कोशिश की है। बुजुर्ग का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। परिजन ने अरनिया थाने में आरोपी हरनाम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
परिजन के अनुसार हरनाम (65) ने मां के साथ पिटाई की और उन्हें जलाने की कोशिश की। आरोपी ने पत्नी और बेटे को पहले ही पीट-पीटकर घर से भगा दिया है। पत्नी ने बताया कि वह बेटे के साथ पिछले 15 दिनों से नानक नगर (जम्मू) में बेटी के घर रह रही हैं। रोज शराब पीकर परिजन को पीटना हरनाम की आदत बन चुकी है। पहले भी यह मामला पंचायत और थाने तक पहुंच चुका है। एक सप्ताह पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने हरनाम को फटकार लगाकर समझौता कर आदतों से बाज आने के लिए कहा था। हरनाम की बेटी मंदीप कौर ने बताया कि उनकी माता पिछले 15 दिन से उनके पास रह रही है। शनिवार को पिता ने दादी को जलाने की कोशिश की है। अरनिया थाने के प्रभारी दिलावर कुमार ने कहा की आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed