सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman bitten by dog

Jammu News: सड़क किनारे बांधे पालतू कुत्ते ने 50 वर्षीय महिला को नोचा

विज्ञापन
Woman bitten by dog
विज्ञापन
- ब्यासपुर परलाह में खेत से चारा लेकर लाैट रही थी निशा, जीएमसी जम्मू में भर्ती
Trending Videos

- डाॅक्टरों ने टांग की सर्जरी के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव ब्यासपुर परलाह में खूंखार पालतु कुत्ते ने मालिक की टांग नोच डाली। गंभीर हालत में निशा कुमारी (50) को जीएमसी जम्मू भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने टांग की सर्जरी की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार महिला सोमवार दोपहर खेत से चारा लेकर लाैटी थी। सड़क किनारे समुदाय विशेष के कुल्ले में बंधे कुत्ते को उसका मालिक खोलकर दूसरी ओर ले जाने लगा लेकिन कुत्ता छूट गया। अचानक कुत्ते ने निशा कुमारी को दबोच लिया और उनकी एक टांग को बुरी तरह नोचने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पकड़कर महिला को छुड़ाया लेकिन तब तक कुत्ते ने टांग से मांस नोच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल निशा को आरएस पुरा अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घाव गहरा होने से सर्जरी जरूरी है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि सड़क किनारे इस तरह खूंखार नस्ल (बकरवाली) के कुत्तों को बांधना लोगों की जान से खिलवाड़ है। आमतौर पर यह कुत्ता राहगीरों को देखकर भौंकता है। उन्होंने मांग की कि ऐसी नस्ल के कुत्तों को खुले में रखने पर प्रतिबंध लगे और पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

पीड़ित के पति विजय कुमार ने बताया कि पति-पत्नी दोनों जानवरों की देखभाल कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी पर कुत्ते ने जानलेवा हमला किया है। इस हादसे में मालिक की सरासर लापरवाही है। उन्होंने बताया कि लगभग सात से आठ महीने उनकी पत्नी को ठीक होने में लग जाएंगे। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस को क्षेत्र में पालतू कुत्तों के पंजीकरण की समीक्षा करनी चाहिए ताकि अवैध तरीके से रखे जा रहे पालतू कुत्तों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed