फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bandipora Girls Take Their Football Dreams to National Level

Bandipora: कभी सपना था फुटबॉल खेलना, अब राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगी बांदीपोरा की दो बेटियां

Tue, 18 Aug 2026 03:13 PM IST
Nikita Gupta भट्ट शहजाद, संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा
भट्ट शहजाद, संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 18 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

बांदीपोरा के ग्रामीण इलाकों की सोबिया तारिक और सीरत खुर्शीद ने जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चयन में जगह बनाकर जिले और कश्मीर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Bandipora Girls Take Their Football Dreams to National Level
सोबिया तारिक और सीरत खुर्शीद का जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल में चयन - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के लिए फुटबॉल कभी दूर का सपना माना जाता था, लेकिन अब यही खेल उन्हें अपनी पहचान बनाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका दे रहा है। बांदीपोरा के दूरदराज इलाकों की दो बेटियों ने जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय फुटबॉल चयन हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

चेक अरसलान खान की सोबिया तारिक और सुमलर की सीरत खुर्शीद ने राष्ट्रीय स्तर के जूनियर फुटबॉल चयन में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता को ग्रामीण क्षेत्रों की उन लड़कियों के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है, जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

स्थानीय अकादमी से राष्ट्रीय स्तर तक सफर
दोनों खिलाड़ी बांदीपोरा की एक स्थानीय फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। अकादमी में करीब 28 से 30 लड़कियां नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। कोच मोहम्मद आजाद ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का चयन इस बात का प्रमाण है कि अगर बेटियों को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलें तो ग्रामीण इलाकों से भी बेहतरीन प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तक दूरदराज के गांवों से लड़कियों का फुटबॉल खेलने के लिए मैदान तक पहुंचना आसान नहीं था। अब न सिर्फ लड़कियां नियमित अभ्यास के लिए आ रही हैं, बल्कि उनके माता-पिता भी उन्हें मैदान तक लेकर पहुंच रहे हैं।

माता-पिता से बेटियों को प्रोत्साहित करने की अपील
कोच ने कहा कि अकादमी शुरू करने का उद्देश्य लड़कियों को फुटबॉल से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना था। इस समूह की दो खिलाड़ियों का पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरी अकादमी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों से अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और परिषद का भी मिला सहयोग
अकादमी के कोच खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं, खेल परिषद की ओर से बच्चों को भेजकर इस पहल को सहयोग दिया गया है। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान उपलब्ध कराया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल रहा है।

अब देश के लिए खेलना है
सीरत खुर्शीद ने बताया कि उनके स्कूल ने उन्हें फुटबॉल के जरिए अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य और मेहनत करना, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह मजबूत करना और एक दिन देश के लिए खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed