{"_id":"6a2097f339da32b85e05a1ba","slug":"bantalab-kheer-bhwani-fair-jammu-news-c-10-jmu1062-928729-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खीर भवानी मेला 22 को, मंदिर में रंग-रोगन जारी, मुख्य मार्ग पर डाला तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खीर भवानी मेला 22 को, मंदिर में रंग-रोगन जारी, मुख्य मार्ग पर डाला तारकोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनतालाब। खीर भवानी मेला 22 जून को है। कश्मीर के गांदरबल में स्थित प्राचीन खीर भवानी मंदिर में तैयारियां जोरों से जारी हैं। इसी तरह शहर में मुख्य कार्यक्रम भवानी नगर जानीपुर स्थित खीर भवानी मंदिर में होगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा कर रहा है। साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम जारी है रविवार से प्रसाद बनाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर तारकोल डाल दिया है।
कमेटी के अध्यक्ष अजय रैणा ने सड़क बनाने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करने के साथ गलियों की हालत में भी सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए यज्ञ का विशेष आयोजन होगा। दर्शनों के लिए मंदिर पूरा दिन खुला रहेगा।
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान हनुमान देवी भवानी की मूर्ति को लंका से तुला मूला गांव लाए थे जिसे रावण ने कठोर तपस्या करके प्राप्त किया था।
Trending Videos