फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CISF pays tribute to personnel who died during Kishtwar cloudburst rescue operation Jammu

किश्तवाड़ त्रासदी की बरसी: जान बचाते-बचाते दे दी जान, चिशोती के तीन बलिदान जवानों को CISF ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Aug 2026 01:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 14 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

किश्तवाड़ के चिशोती में 14 अगस्त 2025 को बादल फटने की त्रासदी के दौरान तीर्थयात्रियों को बचाते हुए शहीद हुए तीन सीआईएसएफ जवानों को उनकी पहली बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
CISF pays tribute to personnel who died during Kishtwar cloudburst rescue operation Jammu
सीआईएसएफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती में एक साल पहले बादल फटने की त्रासदी के दौरान तीर्थयात्रियों को बचाते हुए जान गंवाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के तीन जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

सीआईएसएफ ने हेड कांस्टेबल एमके बिस्वाल, आनंद कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार मुर्मू को याद करते हुए कहा कि इन जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत और बचाव अभियान में जुटकर कई लोगों की जान बचाई और अंत में ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि गंभीर खतरे के बावजूद जवानों ने खुद से पहले अपने कर्तव्य को चुना। बल ने उनके बलिदान को सेवा पहले, स्वयं बाद में की भावना का प्रतीक बताया।

14 अगस्त 2025 को किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटा था। यह गांव प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर की यात्रा का प्रवेश द्वार है। इस आपदा में 65 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकांश तीर्थयात्री थे, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हो गए थे।

सीआईएसएफ ने कहा कि तीनों जवानों का साहस, निस्वार्थ सेवा और दूसरों की रक्षा के प्रति समर्पण बल के हर सदस्य और पूरे देश के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। एक साल बीत जाने के बावजूद इन वीर जवानों का साहस और बलिदान देश के दिल में हमेशा जीवित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed