फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Meteorological Department has issued an orange alert for the Jammu division.

आपदा ने फिर रुलाया: भद्रवाह में फटा बादल, अनंतनाग में गिरी बिजली; दो युवकों की मौत से दहशत में जम्मू-कश्मीर

Fri, 14 Aug 2026 11:17 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी भद्रवाह में बादल फटने से बाजार और सड़कें जलमग्न हो गईं।अनंतनाग में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत और दो घायल हुए, जबकि 16 से 19 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
The Meteorological Department has issued an orange alert for the Jammu division.
भारी बारिश से भद्रवाह में बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस बार मानसूनी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। प्राकृतिक आपदा ने लोगों को फिर रुलाया। डोडा जिले के भद्रवाह में बादल फटने से जान आफत में आ गई। बाजार में पानी भर गया। अनंतनाग जिले में बिजली गिरने से दो युवकों की माैत हो गई। माैसम विभाग ने प्रदेश में, खासकर जम्मू संभाग में 16 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू संभाग में ऑरेंज और कश्मीर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

भद्रवाह में वीरवार को भारी बारिश के बीच ऊपरी क्षेत्र में बादल फट गया। इससे सैलाब तेजी से नीचे की ओर आया और इसने भद्रवाह कस्बे के बाजार को चपेट में ले लिया। सड़कें पानी में डूब गईं और घरों व दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कस्बे में जामिया मस्जिद के आसपास सड़क पर तेज बहाव के साथ मलबा आ गया। सड़क पर खड़े वाहन बहने लगे। देर शाम तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

इस बीच अनंतनाग जिले के गवरन नार्ड इलाके में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत और दो घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में फैजान अहमद (18) निवासी गवरन और बिलाल अहमद बट्टाना (16) निवासी नजीर अहमद रेडवानी गवरन शामिल हैं। सज्जाद अहमद बट्टाना (15) और शरीफ अहमद बट्टाना दोनों निवासी रेडवानी गवरन घायल हुए हैं। दोनों को पीएचसी लारनू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लोग रहें अधिक सतर्क 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ और कटड़ा में शुक्रवार को तेज बारिश  हो सकती है। ऊधमपुर और रियासी के ऊपरी क्षेत्र, राजोरी,  पुंछ, भद्रवाह, किश्तवाड़ और डोडा में बादल फटने की आशंका है।

जम्मू में दिन भर उमस भरी गर्मी
जम्मू शहर में वीरवार को दिन भर उमस भरी गर्मी रही। शाम को लगभग सात बजे मौसम ने करवट ली और ठंडी हवा चलने लगी। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुलगाम में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वीरवार को जम्मू संभाग में कठुआ (अधिकतम तापमान 35.4) और कश्मीर संभाग में श्रीनगर (अधिकतम तापमान 31.7) सबसे गर्म रहे।

विज्ञापन

आठ महीने की कमी पूरी, जुलाई में हुई 35 फीसदी ज्यादा बारिश
जम्मू-कश्मीर में जुलाई 2026 में सामान्य से 35 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। नवंबर 2025 से लगातार आठ माह तक बारिश की कमी के बाद यह सामान्य से ज्यादा बारिश वाला पहला महीना था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जम्मू-कश्मीर में 259.7 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 192.6 मिमी होती है।

प्रदेश में लंबे समय तक सामान्य से कम बारिश होने के बाद जुलाई की यह उल्लेखनीय बदलाव देखा गया। इस महीने में सुधार खास तौर पर कश्मीर के ज्यादातर जिलों में देखा गया। शोपियां को छोड़कर घाटी के सभी जिलों में इस महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बारामुला में 165 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई है।

इसके बाद गांदरबल में 110% और पुलवामा में 108% ज्यादा बारिश हुई। श्रीनगर और अनंतनाग दोनों में 71% और कुलगाम में 51 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। अन्य जिलों में भी बारिश सामान्य से ज्यादा रही। बांदीपोरा में 33%, कुपवाड़ा में 32% और बडगाम में 6% ज्यादा बारिश हुई। शोपियां कश्मीर का एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें जुलाई के दौरान 40 फीसदी कम बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर में जुलाई में 259.7 मिमी बरसे बादल बारामुला में सबसे ज्यादा
जम्मू संभाग में रामबन सबसे आगे
जिला बारिश
रामबन 125%
उधमपुर 108%
सांबा 91%
राजोरी 88%
पुंछ 47%
डोडा 17%
रियासी 14%
जम्मू 3%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed