सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corporation's action plan ready, work to beautify the city accelerates

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के स्वागत में सजेगा जम्मू, निगम का एक्शन प्लान तैयार

अंकित कुमार मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 10 Apr 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू नगर निगम ने अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है।

Corporation's action plan ready, work to beautify the city accelerates
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। रजिस्ट्रेशन की तिथि तय होने के साथ शहर बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजने लगा है। इस बार अमरनाथ यात्रा को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर खास फोकस है। 300 से 400 तक रिसाइकल टॉयलेट लगेंगे। इसके अतिरिक्त सफाई के लिए 500 अतिरिक्त कर्मी तैनात किए जाएंगे।

Trending Videos


भगवती नगर बेस कैंप से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक नगर निगम जमीनी स्तर पर काम में जुट गया है। यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले अतिरिक्त कर्मी शहर में स्वच्छता व्यवस्था को कायम रखेंगे। वहीं, नगर निगम ने लंगरों से निकलने वाले कचरे को भी संसाधन में बदलने की योजना बनाई है। इस बार लंगरों से बचा हुआ भोजन फेंका नहीं जाएगा, बल्कि उसे प्रोसेस कर जैविक खाद में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए शहर में कचरा निस्तारण की अलग व्यवस्था शहर के नरवाल व ट्रांसपोर्ट नगर में की जा रही है, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर, इस बार सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही स्वच्छ, हरित और व्यवस्थित यात्रा का संदेश भी श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के भक्तों को पौधा भेंट करेगा नगर निगम
इस बार नगर निगम अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पौधा भेंट करने की भी योजना बना रहा है। इसके अतिरिक्त यात्री निवास परिसर में करीब 10 हजार पौधे भी लगाएं जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम लोगों तक पहुंचे।

मंदिरों के शहर की पहचान बनेगी महाआरती
अमरनाथ यात्रा के दौरान तवी रिवर फ्रंट पर रोजाना महाआरती का आयोजन किया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। बीते वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान यह महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी थी।

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से बनेंगे मेडिकल प्रमाण पत्र
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक भोले भक्तों के मेडिकल प्रमाण पत्र आज से बनना शुरू होंगे। जम्मू और कश्मीर में इसके तय किए गए चिकित्सा केंद्रों की सूची श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट की जा चुकी है।

स्वच्छता का संदेश देंगे युवा, वितरित करेंगे जूट का बैग
नगर आयुक्त ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए स्वच्छता इंटर्न तैनात किए गए हैं। ये युवा यात्रियों को जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश देंगे और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे।

मंदिरों का होगा साैंदर्यीकरण, एलसीडी स्क्रीन पर देख सकेंगे रामलीला के प्रसंग
नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर का साैंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में लिफ्ट लगाई जाएगी ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बनाए रखने के एलसीडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिस पर श्रद्धालु रामलीला के विभिन्न प्रसंग देख सकेंगे। महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास ने मंदिर के सौंदर्यीकरण व व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed