सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lahu was in contact with Pakistani smugglers and used to procure weapons along with drugs.

सीमा पार साजिश का खुलासा: ड्रग के साथ मंगवाता था हथियार, पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था लाहू

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 10 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कुख्यात तस्कर लाहू गुज्जर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था और सीमा पार से नशे के साथ-साथ हथियारों की तस्करी भी कराता था।

Lahu was in contact with Pakistani smugglers and used to procure weapons along with drugs.
लाहू गुज्जर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कुख्यात नशा व मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर से पूछताछ में कई राज सामने आ रहे हैं। वो पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संपर्क में था। सीमा पार से वो न सिर्फ नशा खेप बल्कि हथियार भी मंगवाता था। चार मई को गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल (गलाक) भी मिली है। उसके पास और भी हथियार मिल सकते हैं।

Trending Videos


सीमा पार से नशा तस्कर नशा की सीमा के आसपास फेंकते थे। इसके बाद लाहू गुज्जर के गुर्गे उस खेप को हासिल करते थे। इसके बाद आगे तस्करों को सप्लाई की जाती थी। लाहू के संपर्क पाकिस्तानी तस्करों से हैं। इस पर पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है। लाहू से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि स्मार्ट फोन का कम से कम इस्तेमाल करता था। यहीं कारण था कि पुलिस कभी ट्रैक नहीं कर पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में उसके मुखबिर होने के कारण पुलिस की कार्रवाई की उसे पहले ही जानकारी मिल जाती थी। पुलिस से आमना सामना होने के बाद वह कुछ दिनों के लिए अन्य राज्यों में चला जाता है। पुलिस की कार्रवाई ठंडी होने के बाद फिर से वापस जम्मू आता था। पुलिस अंतरराज्यीय तस्करों के साथ उसके संपर्क को पता लगा रहा है ताकि आने वाले दिनों उन राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा सके।

लाहू गुज्जर सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसे जम्मू इंटेलिजेंस एंड कम्युनिकेशन (जेआईसी) भेजने की तैयारी में है। यहां होने वाली पूछताछ में सीमा पार के तस्करों के साथ उसके संपर्क के उजागर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed