{"_id":"60eb543a8ebc3ebf1f1f2e33","slug":"crime-in-jammu-jammu-city-news-jmu239247428","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही ने ली जान: खंभे पर चढ़े लाइनमैन की दर्दनाक मौत, मां बोली- काश! बेटे की जगह मैं मर जाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही ने ली जान: खंभे पर चढ़े लाइनमैन की दर्दनाक मौत, मां बोली- काश! बेटे की जगह मैं मर जाती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोमाना के वार्ड नंबर 32 के मुंशी चक क्षेत्र में मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी, लेकिन जेडीए के कर्मी ने बिजली ऑन कर दी, जिससे दर्शन लाल (42) करंट लगने से झुलस गया। भड़के परिजनों ने दोपहर एक बजे गोल गुजराल सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। बिजली विभाग और जेडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना तीन बजे तक चला। जिससे दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने पीछे से बिजली ऑन करने वाले कर्मी व एक अन्य मजदूर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने कहा कि लाइनमैन दर्शन लाल बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान ट्रांसफार्मर से बिजली बंद की गई थी, लेकिन जेडीए के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
2 of 5
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
करंट लगने से दर्शन लाल बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने लाइनमैन को जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव के साथ धरना दे दिया।
3 of 5
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार जम्मू बेस्ट नितिन गुप्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीड़ित परिवार को चार लाख बीमे का मुआवाज दिलाने पर सहमति बनी। रेडक्रॉस सोसायटी ने पचास हजार रुपए और सिविल सोसाइटी ने दस हजार रुपए मदद की घोषणा की। इसके बाद धरना उठाया गया और शाम चार बजे अंतिम संस्कार किया गया। बिलखते हुए मां रत्नो देवी कह रही थी कि बेटा काश तुम्हारी जगह मैं मर जाती।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने आरोप लगाया कि दर्शन लाल की मौत बिजली विभाग और जेडीए विभाग की लापरवाही से हुई है। कांग्रेस युवा मोर्चा ब्लॉक मढ़ के अध्यक्ष करनजोत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। दर्शन लाल के दो छोटे बेटे हैं, दोनों अभी पढ़ते हैं। दर्शन लाल घर में अकेला कमाने वाला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।