फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन मोह लेंगी ये तस्वीरें: देखिए माता वैष्णो देवी धाम का नजारा और मौसम का जादू

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi yatra Ten thousand devotees left for darbar till evening
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में अब काफी गिरावट आई है। इसका असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी दिखने लगा है। रविवार शाम सात बजे तक करीब दस हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। 



जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद पाबंदियों में छूट के साथ ही मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में जुलाई माह में उछाल देखने को मिल रहा हैं। रोजाना दस से बारह हजार भक्त मां की पवित्र प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जहां 23 हजार भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। रविवार शाम सात बजे तक करीब दस हजार पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

Mata Vaishno Devi yatra Ten thousand devotees left for darbar till evening
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
हर जगह भक्तों की कतारें दिख रही हैं। लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध के चलते रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
Mata Vaishno Devi yatra Ten thousand devotees left for darbar till evening
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
इस कारण भक्तों को घोड़ों, पिट्ठू, पालकी और पैदल ही भवन की ओर जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi yatra Ten thousand devotees left for darbar till evening
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रोपवे और बैटरी कार सेवा बहाल रही है, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi yatra Ten thousand devotees left for darbar till evening
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बारिश के चलते माता के दरबार का नजारा अद्भुत हो गया। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed