फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में प्रदर्शन: नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत, मौसेरा भाई हिरासत में

Sun, 11 Jul 2021 11:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 11 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Jammu: Youth who went to bathe in canal dies of drowning under suspicious circumstances, cousin in custody
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करण थापा (21) निवासी दुर्गोचक के रूप में हुई है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। करण अपने मौसेरे भाई शशि (24) के साथ नहाने गया था। घटना की सूचना देरी से देने पर पुलिस ने शशि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की तलाश के लिए रविवार सुबह तक नहर बंद नहीं करने से भड़के परिजनों ने तरसेम लाल शिंबा की अगुवाई में दोमाना पुलिस और सिंचाई विभाग के खिलाफ अखनूर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस में रात को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी और नहर बंद करने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने सिंचाई विभाग को आगे सूचना नहीं दी। रविवार सुबह लोगों का गुस्सा भड़क गया। 10.30 बजे शुरू हुआ धरना प्रदर्शन 12.30 बजे तक चला। इस दौरान दो घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय युवकों और एसडीआरएफ  की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। शाम 5.30 बजे के करीब करीब 3 किमी दूर पटोली से शव बरामद किया गया। जानकारी अनुसार करण शनिवार रात को अपने मौसेरे भाई के साथ रणबीर नहर में नहाने गया था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ गए मौसेरा भाई करण का पर्स, मोबाइल और कपड़े लेकर घर चला गया और काफी देर बाद घटना के बारे में परिजनों को बताया। 

Demonstration in Jammu: Youth who went to bathe in canal dies of drowning under suspicious circumstances, cousin in custody
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
करण के भाई अर्जुन थापा ने बताया कि शनिवार रात को ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साथ ही भाई को ढूंढने के लिए नहर बंद करवाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह जब करण के परिजन दोमाना थाना पहुंचे तब पुलिस ने कहा कि हमने सिंचाई विभाग को बता दिया है। जल्द ही नहर बंद कर दी जाएगी। काफी इंतजार के बाद भी जब नहर बंद नहीं हुई तो परिजनों ने अखनूर रोड पर जाम लगा दिया।
Demonstration in Jammu: Youth who went to bathe in canal dies of drowning under suspicious circumstances, cousin in custody
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान ही परिजनों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन रजिंदर शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे दोमाना थाने से फोन आया कि शनिवार रात को एक युवक नहर में बह गया है, जिसे ढूंढने के लिए नहर बंद करवाई जाए। तब उन्होंने डीसी जम्मू से बात कर 11.30 बजे के करीब अधिकारियों को नहर बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Demonstration in Jammu: Youth who went to bathe in canal dies of drowning under suspicious circumstances, cousin in custody
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजिंदर शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस उनको शनिवार रात को ही सूचित कर देती तो वह रात को ही नहर को बंद करवा देते। रविवार सुबह तक युवक को ढूंढ निकालते। दोपहर करीब 3 बजे नहर का पानी कम हुआ तो स्थानीय युवकों और एसडीआरएफ  की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। शाम 5.30 बजे के करीब पटोली से शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन
Demonstration in Jammu: Youth who went to bathe in canal dies of drowning under suspicious circumstances, cousin in custody
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा माई श्रीनगर ऐप, जानिए क्या होंगे फायदे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed