फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: तवी वंडरलैंड पार्क में 33 हजार आगंतुकों की दस्तक के बाद व्यवस्थाओं पर नजर

विज्ञापन
development news
- नगर आयुक्त ने सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

- अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवती नगर स्थित तवी वंडरलैंड पार्क में 12 दिन में करीब 33 हजार लोगों के पहुंचने के बाद नगर निगम ने व्यवस्थाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने मंगलवार को पार्क का निरीक्षण कर आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्क के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर साफ-सफाई, रखरखाव और लोगों की आवाजाही से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती भीड़ के अनुरूप पार्क में व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर रखा जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

पार्क में वेस्ट मटीरियल से तैयार कलाकृतियां और ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यही कारण है कि उद्घाटन के महज 12 दिन में करीब 33 हजार लोग पार्क का आनंद ले चुके हैं। सुबह से शाम तक पार्क में शहरवासियों के साथ पर्यटकों की भी आवाजाही बनी रहती है। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए निगम अब पार्क की सुविधाओं और रखरखाव व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed