{"_id":"6a98908e9381e57dc7068725","slug":"crime-news-bribery-case-jammu-news-c-10-jam1024-1002528-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू के डीसी कार्यालय में तैनात जूनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू के डीसी कार्यालय में तैनात जूनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह प्रमाणपत्र बनाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे, 15 हजार पर बनी थी बात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विवाह प्रमाणपत्र बनाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को एक जूनियर असिस्टेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार जम्मू डीसी कार्यालय में सहायक आयुक्त (जनरल) दफ्तर में तैनात है।
आरोपी ने प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रकम 15 हजार में तय हुई। एसीबी के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद मामले का गोपनीय सत्यापन किया गया। जांच में आरोपी की ओर से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर थाना एसीबी सेंट्रल जम्मू में एफआईआर नंबर दर्ज की गई। एसीबी ने ट्रैप टीम गठित की। इसके बाद शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम बरामद हुई।
गिरफ्तार अजय कुमार जम्मू के मढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। एसीबी ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के आवास की भी तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच जारी है। आरोपी के संपत्ति और आय के स्रोत की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पहले रिश्वत लेकर इस तरह के प्रमाणपत्र तो जारी नहीं किए हैं।