फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: बाग-ए बाहु के ओशनेरियम में दिखेगा समुद्री संसार

विज्ञापन
development news
- तीन सप्ताह तक चलेगी पानी भरने की प्रक्रिया, कांच की सुरंग में तैरती नजर आएंगी समुद्री मछलियां
विज्ञापन

फॉलोअप...
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाग-ए-बाहु में 18.73 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे अत्याधुनिक ओशनेरियम का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। बेसिन और विशाल टैंकों में पानी भरते ही यहां समुद्री जीवन का अद्भुत संसार जीवंत हो उठेगा। पानी की गहराई और सही पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होते ही विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी मछलियां और समुद्री जीव पानी के भीतर अटखेलियों से पर्यटकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं।
ओशनेरियम परियोजना का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब टैंकों से पानी भरा जा रहा। इसके बाद समुद्री मछलियों को लाकर क्वारंटाइन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ओशनेरियम आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेंडेंट अरिंद ने बताया कि फिलहाल टैंकों में पानी भरने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों की समुद्री मछलियां लाई जाएंगी और उन्हें चार सप्ताह तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। स्वास्थ्य जांच व नए वातावरण के अनुरूप ढलने के बाद करीब एक सप्ताह में उन्हें अलग-अलग एक्वेरियम और एक्रिलिक टनल से जुड़े टैंकों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

----
दो करोड़ की लागत से लाई जाएंगी मछलियां
ओशनेरियम निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये में मैडओवर फिश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। करीब दो करोड़ की लागत से समुद्री मछलियों को लाने की तैयारी चल रही है। 20 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े एक्रिलिक टनल में ये मछलियां तैरती नजर आएंगी। पर्यटक चारों तरफ तैरती समुद्री मछलियों के अनूठे नजारे का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक्वेरियम में 24 गैलरियां हैं
मतस्य विभाग के संयुक्त निदेशक मसूद ने कहा कि बाग-ए-बाहु में पहले से मौजूद अंडरग्राउंड एक्वेरियम भी पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इसमें 24 एक्वेरियम गैलरियां हैं। इनमें मीठे पानी की विभिन्न प्रजातियों की मछलियां रखी जाती हैं। नए ओशनेरियम के शुरू होने से बाग-ए-बाहु जम्मू के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed