सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to the eclipse, the timing of the divine aarti of Mata Vaishno Devi has been changed

Katra: ग्रहण के चलते माता वैष्णो देवी की दिव्य आरती का समय बदला, आज तड़के चार बजे शुरू होकर सुबह छह बजे तक

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रहण के सूतक काल के चलते आरती तड़के चार बजे शुरू होकर सुबह छह बजे तक चलेगी।

Due to the eclipse, the timing of the divine aarti of Mata Vaishno Devi has been changed
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा
विज्ञापन

विस्तार

साल के पहले खंड चंद्र ग्रहण के मद्देनजर माता वैष्णो देवी भवन में मंगलवार की दिव्य आरती के समय में बदलाव किया गया है। ग्रहण के सूतक काल के चलते आरती तड़के चार बजे शुरू होकर सुबह छह बजे तक चलेगी।

Trending Videos


भवन के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि सामान्य दिनों में सुबह की आरती छह से आठ बजे तक होती है लेकिन खंड चंद्र ग्रहण और सूतक काल के चलते इसका समय तड़के चार बजे किया गया है। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे आरंभ होकर सायं 5:45 बजे समाप्त होगा। ग्रहण से पूर्व सूतक काल होने के कारण आरती के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रहण के दौरान मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित है लेकिन माता वैष्णो देवी के दर्शन कुछ दूरी से ही किए जाते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन में कोई बाधा नहीं आएगी। यात्रा पूर्व की भांति जारी रहेगी। भवन के कपाट खुले रहेंगे।

बिना भ्रम या आशंका के यात्रा जारी रखें
संध्या आरती शाम सात बजे आरंभ होकर रात नौ बजे संपन्न होगी। स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा में अटका आरती सामान्य दिनों की तरह संपन्न होगी। कटड़ा स्थित अन्य मंदिरों में भी आरती तड़के चार बजे होगी।

श्राइन बोर्ड एवं मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना किसी भ्रम या आशंका के यात्रा जारी रखें। ग्रहण के बावजूद यात्रा और दर्शन की व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed