{"_id":"69a63b71a49cd84118028d61","slug":"security-agencies-step-up-vigil-along-india-pakistan-border-with-alert-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी, रात में हो रही है विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी, रात में हो रही है विशेष निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान और अमेरिका–ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर सांबा सेक्टर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रक्षा सूत्रों के अनुसार की पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच जारी गोलाबारी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कदम उठाए हैं। सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ और अन्य सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ा दी गई है। निगरानी तंत्र और मजबूत किया गया है।
Trending Videos
सांबा जिले के सीमावर्ती गांवों में चौकसी बढ़ा दी गई है। रात में विशेष निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सेना के अधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन