सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: मीडिया की दुनिया को करीब से समझेंगे छात्र, इंटर्नशिप शुरू

विज्ञापन
education news
इंटर्नशिप में सत्र के दौरान मौजूद छात्राएं स्रोत - विवि - फोटो : self
विज्ञापन
- जम्मू विवि में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीडिया तक की मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पत्रकारिता और मीडिया में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग ने 10 दिन की समर इंटर्नशिप शुरू की है। इसका उद्देश्य छात्रों को मीडिया की पढ़ाई के साथ-साथ उसके जमीनी कामकाज से भी रूबरू कराना है।

लगातार तीसरे साल आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। अगले 10 दिनों में उन्हें डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क, फील्ड रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट बनाने और संचार से जुड़े दूसरे क्षेत्रों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले दिन वरिष्ठ पत्रकार निशिकांत खजूरिया ने न्यूजरूम के कामकाज, रिपोर्टिंग की चुनौतियों और अच्छे स्रोत विकसित करने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों से कहा कि पत्रकारिता में सटीक जानकारी, भरोसेमंद खबर और जनहित को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। विदेशी भाषा विभाग की अध्यक्ष प्रो. गरिमा गुप्ता ने सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास पर सत्र लिया। वहीं विभाग के शिक्षकों ने डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मीडिया साक्षरता, प्रोफेशनल एथिक्स और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. दुष्यंत कुमार राय ने कहा कि केवल किताबों की पढ़ाई काफी नहीं होती। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को समाचार लेखन का अभ्यास, फील्ड विजिट, मीडिया विशेषज्ञों से सीधा संवाद और नेटवर्किंग का मौका भी मिलेगा। छात्रों ने कहा कि इससे उन्हें मीडिया की वास्तविक दुनिया को समझने और करियर के नए अवसरों के बारे में जानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन






इंटर्नशिप में सत्र के दौरान मौजूद छात्राएं स्रोत - विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed