{"_id":"6a4d69229e226f395e0653ab","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-955866-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब 15 तक कर सकेंगे दाखिले \nऔर माइग्रेशन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब 15 तक कर सकेंगे दाखिले और माइग्रेशन के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कश्मीर संभाग और विंटर जोन के सीबीएसई समेत दूसरे बोर्डों के छात्रों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीबीएसई और देश के दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्डों से पढ़ाई करने वाले छात्रों को जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने राहत दी है। ऐसे छात्र जो जेकेबोस से जुड़े स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब 15 जुलाई तक लेट फीस के साथ दाखिले और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन का लिंक आज यानी बुधवार से 15 जुलाई तक खुला रहेगा। इस दौरान छात्रों को सामान्य शुल्क 1,420 रुपये के अलावा 1,000 रुपये लेट फीस भी देनी होगी। यह व्यवस्था कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन के जेकेबोस से संबद्ध स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए लागू होगी। बोर्ड ने बताया कि पात्रता और माइग्रेशन से जुड़े सभी फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। विषय बदलने के आवेदन भी इसी अवधि में स्वीकार किए जाएंगे। बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे तय समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।