{"_id":"6a4d69a6bfcaa468ba06cd79","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jmu1062-955997-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टेशन पर सुधरेंगी टिकट की सुविधाएं तीन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टेशन पर सुधरेंगी टिकट की सुविधाएं तीन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल यात्रियों के लिए टिकट लेना और आसान बनाने जा रहा है। इसके लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) फेसिलीटेटर, स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) और यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसए) शुरू किए जाएंगे। इन तीनों योजनाओं के लिए रेलवे ने पात्र व्यक्ति और एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
रेलवे के अनुसार एटीवीएम फेसिलीटेटर के लिए 29 जुलाई, स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए 22 जुलाई और यात्री टिकट सुविधा केंद्र के लिए 23 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। एटीवीएम फेसिलीटेटर स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट मशीन से यात्रियों को टिकट लेने में मदद करेंगे। छोटे रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे, जिससे टिकट खिड़कियों पर भीड़ कम होगी।
वहीं यात्री टिकट सुविधा केंद्र के जरिए बाजारों और दूसरे सुविधाजनक स्थानों पर भी आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट मिल सकेंगे। रेलवे का कहना है कि इन योजनाओं से यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में कम इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही छोटे स्टेशनों पर भी टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
इच्छुक व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह और एजेंसियां इन योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार का अवसर भी पा सकेंगी। रेलवे ने बताया कि आवेदन से जुड़ी पात्रता, स्टेशनों की सूची और अन्य शर्तों की जानकारी उत्तर रेलवे की वेबसाइट और जम्मू मंडल के वाणिज्य विभाग से प्राप्त की जा सकती है।