{"_id":"697e71ff66815745990208fa","slug":"education-news-samba-news-c-273-1-now1001-101612-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाैशेरा काॅलेज में नशे के खिलाफ जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाैशेरा काॅलेज में नशे के खिलाफ जगाई अलख
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान और नशे के बुरे प्रभावों से छात्रों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। डिग्री कॉलेज नाैशेरा में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से नशा मुक्त अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को नशे के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक करना था। मेडिकल अफसर नौशेरा डॉ. सुमित खजूरिया, जोनल शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार और प्रिंसिपल डॉ. फारूक अहमद ने नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में 100 छात्रों ने भाग लिया।
डॉ. खजूरिया ने नशीले पदार्थों के चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। शुरुआती हस्तक्षेप और काउंसलिंग पर जोर दिया। राजेश कुमार ने युवाओं में नशे की लत को रोकने में शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षकों व माता-पिता की भूमिका पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. फारूक अहमद ने नशामुक्त कैंपस बनाने में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। नशा मुक्त अभियान के तहत सरकारी पहलों का समर्थन करने के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वक्ताओं ने नशा मुक्त अभियान के तहत सरकारी पहलों पर भी चर्चा की और छात्रों को अपने समुदायों में जागरूकता के राजदूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Trending Videos